छत्तीसगढ़

महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, पति के चरित्र पर शक से परेशान होकर 40 फीट ऊंचे बिजली टॉवर पर चढ़ी

कोरिया। अक्सर आपने बिजली के टावर पर शराबियों या फिर आशिकों को चढ़कर अपनी बात मनवाते देखा होगा। लेकिन कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के खालपारा में एक महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पति के तानों से परेशान होकर पत्नी हाईवोल्टेज लाइन के टावर पर चढ़कर बैठ गई।

 बार-बार चरित्र पर शक व पति के तानों से परेशान पत्नी सविता अपने पति अशोक तिग्गा से झगड़ा कर आत्महत्या करने निकल गई। वह घर के पास ही लगे 33 केवी बिजली के टॉवर पर 40 फीट ऊंचाई पर चढ़कर बैठ गई। घटना की खबर पर पहुंचे पुलिस आरक्षक विमल जायसवाल ने आधे घंटे मशक्कत कर उसे समझा- बुझाकर नीचे उतारा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। 

पति के रवैये से तंग आ चुकी सविता तिग्गा ने बताया, उसका पति अशोक आए दिन चरित्र पर शक करते हुए झगड़ा करता है। परेशान होकर कुछ दिन पहले पति को बिना बताए वह मायके चली गई थी। इससे पति और भी नाराज हो गया। लौटने के बाद पति के ताने और झगड़ा बर्दाश्त नहीं हुआ तो टॉवर पर चढ़कर कूदने की ठान ली। 

सविता बिजली के तार तक पहुंच पाती इससे पहले पुलिस पहुंच गई। आरक्षक विमल जायसवाल ने बताया कि सविता को टॉवर से नीचे उतरने की समझाइश देते हुए आश्वासन दिया कि उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा। काफी मशक्कत के बाद वह किसी तरह टॉवर से नीचे उतरी। इसके बाद उसकी समस्या को पुलिस ने सुनकर पति को समझाया, तब मामला शांत हुआ। 

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button