रायपुर

लूटपाट की वारदात: बाइक सवार बदमाशों ने छीना बैग, आईफोन और पैसे ले उड़े

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक युवती से बैग लूटने का मामला सामने आया है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में परिश्रम टावर के पास यह घटना हुई, जब सुबह लगभग 8:30 बजे बाइक सवार दो युवकों ने मनी मिश्रा से लूट की। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत खम्हारडीह थाने में दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, लूट के दौरान बैग में एक आईफोन 15 और कुछ पैसे मौजूद थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। शहर में बढ़ती लूट की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बन गया है, और ऐसे मामलों में सुरक्षा को लेकर चिंताएँ बढ़ी हैं।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button