छत्तीसगढ़

सचिव और सरपंच समेत 16 लोगों पर FIR दर्ज, जानिए बड़ी कार्रवाई की पूरी कहानी

आरंग। आरंग के गौरभाट रेत खदान की अवैध नीलामी मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले आरंग पुलिस ने ग्राम पंचायत सरपंच, ग्राम सचिव, सरपंच पति, ग्राम सभा अध्यक्ष सहित कुल 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

आपको बता दे कि बीते 10 नवंबर को ग्राम पंचायत गौरभाट में रेत खदान को अवैध रूप से संचालित करने के लिए नीलामी लगाई गई। नीलामी का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए  रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई। आरंग तहसीलदार ने जांच कर जिला खनिज विभाग को रिपोर्ट सौंपी।

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि खनिज विभाग की शिकायत पर आरंग पुलिस ने गुरुवार को 16 लोगों के खिलाफ बीएनएस 03 (05), 318 (04) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इनमें ग्राम पंचायत गौरभाट सरपंच दुर्गा निषाद, ग्राम सचिव अरुण कुमार ध्रुव, सरपंच पति भागवत निषाद, बोलीदार अमित चंद्राकर, ग्राम सभा अध्यक्ष हरिश्चंद्र चंद्राकर, नीलामी संचालक संतोष सेन, ग्राम सभा सचिव ओमकार साहू, ग्राम सभा कोषाध्यक्ष नारायण साहू,

ग्राम सभा उपाध्यक्ष शारदा साहू के अलावा चिम्मन साहू, विष्णु धनकर, तोमनलाल यादव, घनश्याम साहू, जयलाल कोसले, इंदल कोसले और लुकेश साहू शामिल हैं।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button