दुर्ग

सरकारी नाली पर अवैध कब्जा,नाली पाटकर फ्रीकास्ट बाउंड्रीवाल निर्माण नगर निगम ने जेसीबी से तोड़कर हटाया

दुर्ग | नगर पालिक निगम।नागरिको ने सरकारी नाली पर अवैध कब्जा कर फ्रीकास्ट बाउंड्रीवाल निर्माण कर आवागमन बाधित की शिकायत के आधार पर कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश पर कार्रवाही करने पहुँची।

 नगर निगम सीमा क्षेत्रान्तर्गत महाप्रताप भवन के करीब वार्ड क्रमांक 11 शंकर नगर निवासी अजय शर्मा के द्वारा सरकारी नाली क्षेत्र की भूमि को पाटकर फ्रीकास्ट बाउंड्रीवाल निर्माण किया गया है|

, जिससे नाली क्षेत्र बाधित हो रही है की शिकायत के  संबंध में अनावेदक अजय शर्मा को निर्माण एवं भूमि की जांच हेतु भूमिस्यानित्य संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने विधिवत नोटिस जारी किया गया था।

तथा स्थल पर अस्थाई नाली निर्माण नगर निगम द्वारा कराया गया था। जिसे वर्तमान में अतिक्रमण कर्ता द्वारा सरकारी नाली को पाट दिया गया है तथा आवाजाही मार्ग पर प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल निर्माण किया गया है।

अतएव वर्तमान में प्रश्नाधीन क्षेत्र में निर्मित प्रीकास्ट बांउड्रीवाल अतिक्रमण/कब्जा पाया गया है।कार्रवाही के पहले क्षेत्र से कब्जा को हटाने के लिए नोटिस दिया गया था।नोटिस को किया अनदेखा।

नगर निगम के भवन अधिकारी गिरीश दिवान के मार्गदर्शन में सहायक भवन अधिकारी विनोद मांझी ,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित टीम अमला एवं पुलिस बल की मौजूदगी में नाली क्षेत्र में अवैध रूप से बने निर्मित प्रीकास्ट बांउड्रीवाल अतिक्रमण/कब्जा को जेसीबी की मदद से तोड़कर हटवाया गया।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button