दुर्ग

हमारा शौचालय, हमारा सम्मान अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत कुथरेल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

दुर्ग | कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा हमारा शौचालय, हमारा सम्मान अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत कुथरेल, जनपद पंचायत दुर्ग में ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत में लगभग सभी 1100 परिवारों के घरों में शौचालय का उपयोग किया जा रहा है, यह ग्राम वर्ष 2015 से पूर्णतः खुले में शौचमुक्त है। ग्रामीणों को ओ.डी.एफ. स्थायित्व बनाए रखने के लिये निरंतर ग्राम में अभियान चलाया जा रहा है।

 इसी क्रम में गांव को ओ.डी.एफ. प्लस की श्रेणी में भी लाया गया है। गांव में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की समुचित व्यवस्था है, ग्राम में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से सेग्रीगेशन वर्कशेड का निर्माण किया गया है, जिमसें महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से प्रति सप्ताह घर-घर कचरा एकत्रीकरण का कार्य किया जाता है। घरों में प्राप्त होने वाले ठोस कचरे को सेग्रीगेशन वर्कशेड में लाकर पृथक्कीकरण का कार्य किया जाता है, जिसमें पुनः चक्रय होने वाली वस्तु जैसे प्लास्टिक व अन्य वस्तुओं को कबाड़ी के पास बेचा जाता है, जिससे समूह को आय होती है।

ग्राम पंचायत द्वारा प्रतिमाह 05 हजार  प्रेम स्वच्छाग्राही स्व-सहायता समूह को मानदेय दिया जा रहा है। समूह में कुल 09 महिलाएं है, जिसमें से प्रति सप्तााह कुल 06 महिलाओं द्वारा कार्य किया जाता है। सेग्रीगेशन वर्कशेड में कचरे को पृथक करने के लिये  राज चंद्राकर सरपंच ग्राम पंचायत कुथरेल, जनपद पंचायत दुर्ग के द्वारा अलग-अलग खंड का निर्माण किया गया है, जिसमें कचरे को उसके प्रकार के अनुसार पृथक कर रखा जा सकें।

 इसी क्रम में ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा 15वें वित्त आयोग की राशि से समस्त 1100 परिवारों के लिये डस्टबीन की व्यवस्था की गई जिससे वे अपने घर से निकलने वाले कचरे को डस्टबीन के माध्यम से घर पर ही एकत्र कर सके। डस्टबीन को ग्रामीणों को वितरण करने के लिये ग्राम स्तरीय मेरा शौचालय मेरा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान ग्रामीणों को डस्टबीन वितरण किया गया। कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा गांव में स्वच्छता, शौचालय का उपयोग एवं सामुदायिक शौचालय के सक्रिय संचालन की बात रखी गई। कार्यक्रम में विधायक दुर्ग ग्रामीण  ललित चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य  माया बेलचंदन, सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य  योगिता चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष  देवेन्द्र देशमुख,  बंटी हरमुख एवं  प्रदीप चंद्राकर उपस्थित थे।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button