आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न

कटघोरा (सत्यम जायसवाल )जिला शिक्षा अधिकारी जिला कोरबा के निर्देश पर नशामुक्ति अभियान अंतर्गत 7 मार्च 2026 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय NCDC कोरबा में ब्लाक कोरबा का ब्लाक स्तरीय चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें निगम क्षेत्र के 18 हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी विद्यालय के कक्षा 9वीं व 11वीं के अपने विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में शा उ मा वि TWD कोरबा की आलिया परवीन प्रथम, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय NCDC कोरबा की मनीषा पटेल द्वितीय तथा शा उ मा कन्या साडा कोरबा की लुकेसना साहू व शा उ मा वि PWD रामपुर की रूचि विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय NCDC कोरबा की छात्रा अंतिमा कुमारी प्रथम, शा उ मा वि PWD रामपुर की छात्रा भूमिका कंवर द्वितीय, शा उ मा वि TWD कोरबा का छात्र यश निर्मलकर और PWD रामपुर का छात्र दुर्गेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। सभी विद्यालयों के प्रभारियों की उपस्थिति में NCDC कोरबा की प्राचार्य डा. अल्का फिलिप्स व ब्रह्म प्रकाश कश्यप MIS प्रशासक द्वारा उपरोक्त सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरुप पेन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक जे पी साहू व मैडम निकिता जेकब ने किया।





