Uncategorized

डी. ए. वी. जेंजरा का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत 

 

कोरबा /कटघोरा (सत्यम जायसवाल) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड( सीबीएसई ) ने 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम 13 मई 2025 को घोषित किया l इसमें डी. ए. वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा के कक्षा दसवीं एवं बारहवीं (विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय )में अध्यनरत विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा l डी ए वी जेंजरा के 10वीं कक्षा की छात्रा तेजस्विनी वैष्णव ने 92.8 प्रतिशत अंको के साथ 10वीं मे प्रथम स्थान प्राप्त किया सत्यम कैवर्त ने 89.60 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा रितिका महंत ने 84.20 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ायाl वहीं कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय से अश्विन निषाद ने 85.80 प्रतिशत, प्रांजल आदित्य ने 83.20प्रतिशत तथा सृष्टि नायक ने 80.20 प्रतिशत के साथ प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया,वहीं वाणिज्य संकाय सें दीप्ति साहू 77.60 प्रतिशत,अक्षत साहू 76 प्रतिशत,नकुल मित्तल ने 74.60 के साथ क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरन्वित किया l विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. राज रेखा शुक्ला व शाला परिवार ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दियाl

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button