कटघोरा वृक्षारोपण कार्यक्रम

कटघोरा (सत्यम जायसवाल ) जय बूढ़ादेव कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पाली तानाखार के विधायक तुलेश्वर मरकाम जी ने महाविद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए विधायक जी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राओं को पौधों की विशेषता एवं उपयोगिता की जानकारी देते अपने ग्राम क्षेत्र में पौध रोपण को कहा , शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के साथ बड़े पद को हासिल करने करें जिससे छत्तीसगढ़ का विकास हो सके स्वयं सेवकों के द्वारा भी महाविद्यालय परिसर में 60 पौधे रोपे गए कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्यारेलाल आदिले अध्यक्ष एम के रात्रे राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. के दिवाकर महिला इकाई के कार्यक्रम अधिकारी ताहिरा बेगम एवं समस्त स्टाफ के साथ लगभग 70 स्वयंसेवक उपस्थित थे।





