‘ *A’ प्रमाण पत्र परीक्षा सम्पन्न*



*कटघोरा (सत्यम जायसवाल )* अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के शुभ अवसर पर डॉ तिवारी ,रासेयो जिला संगठक कोरबा के द्वारा शाउमावि, लमना की रासेयो इकाई की A प्रमाण पत्र परीक्षा सम्पन्न कराई गई। बच्चों की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिया गया। जिसमें स्वयंसेवकों से विभिन्न गतिविधियों के प्रश्नों को पूछने के साथ साथ उन्हें व्यक्तित्व विकास,कैरियर गाइडेंस तथा भारत के बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर भी हमारी अपनी बोली- भाषा पर गर्व कराते हुए इनके महत्व को बताया गया। प्रत्येक समाज और संस्कृति के विकास में मातृभाषा- बोली की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। स्वयंसेवकों के साथ ही रासेयो कार्यक्रम अधिकारी, शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने हेतु मार्गदर्शन किया गया। गौरतलब है कि यह हमारे विद्यालय का प्रथम सत्र रासेयो A प्रमाण पत्र परीक्षा है जिसमे स्वयंसेवकों ने भी बड़े उत्साह से इस परीक्षा में भाग लिया और भविष्य में अच्छे कार्य करते रहने का संकल्प भी लिया।
साथ ही विद्यालय की ओर से रासेयो के स्वयंसेवकों को उनकी विभिन्न बेहतर गतिविधियों, कार्यशैली के लिए जिला संगठक के हाथों से प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।





