Uncategorized

CG DURG : अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे फ्लाईओवर से गिरा ट्रक, ड्राइवर की मौत, दो लोग बुरी तरह घायल

दुर्ग: दुर्ग के धमधा नाका बाइपास पर एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार, एक केरला पासिंग ट्रक फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिर गया। इस हादसे में ट्रक के ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक की बॉडी को कटर से काटकर मृतक को बाहर निकाला। ट्रक रायपुर से राजनांदगांव की ओर जा रहा था, जब वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया।

ट्रैफिक और पीडब्यूडी के कर्मचारी बचाव कार्य में लगे हैं, और घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। इस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button