Uncategorized

शास्त्रीय संगीत कार्यशाला का आयोजन

 

कोरबा (शिवशंकर जायसवाल द्वारा )संस्कार भारती जिला इकाई कोरबा की समिति छूरी के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर भवन में आयोजित पांच दिवसीय संगीत कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

कार्यशाला के शुभारंभ के अवसर पर संस्कार भारती के क्षेत्र प्रमुख अनिल जोशी , प्रांतीय महामंत्री हेमन्त माहुलिकर नगर के सम्माननीय नागरिक चुन्नीलाल लाल , महेन्द्र राजपूत तथा संस्कार भारती जिला इकाई के महामंत्री शिव दुबे तथा क्षेत्र के प्रसिद्ध कलासाधक व कार्यशाला प्रशिक्षक गणेश राम बरेठ तथा रावत की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए चुन्नीलाल जी ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने इसे सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण बताया। महेंद्र राजपूत ने कहा कि शास्त्रीय संगीत की कला लगातार लुप्त होती जा रही है। इसके संरक्षण की दिशा में संस्कार भारती का प्रयास सराहनीय है। माहुलिकर ने अपने संबोधन में सभी प्रशिक्षुओं को और आयोजनकर्ताओं को बधाई देते हुए इस परंपरा को लगातार बनाए रखने का आह्वान किया। अनिल जोशी सभी बच्चों का अपना आशीर्वाद देते हुए पूर्ण मनोयोग से संगीत की शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रोत्साहित किया। संस्कार भारती जिला कोरबा के अध्यक्ष कामेश्वर धर दीवान ने कहा कि

सामूहिक अभ्यास से समर्पण और अनुशासन की भावना भी विकसित होती है। संस्कार भारती कला जगत के क्षेत्र में कार्य कर कला जगत में है रहे प्रदुषण को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्कार भारती जिला इकाई कोरबा के मंत्री अयेन्द्र सिंह तोमर ने इस आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की। संस्कार भारती जिला कोरबा के दृश्य कला विभाग के संयोजक यशवंत देवांगन तथा इस कार्यशाला के संयोजक विवेक बाजपेई के नेतृत्व में हो रहे इस कार्यशाला में कटघोरा,छूरी, सलोरा, जमनीपाली एवं शुक्लाखार के बच्चों के साथ- साथ उनकी माताएं भी प्रशिक्षु के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य तथा परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button