हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में कवि सम्मेलन का आयोजन

कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल संपादक कांति न्यूज )प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर बाइक रैली , एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
मंचस्थ सभी अतिथियों को डॉ गोपालबान गोस्वामी द्वारा फूल माला से स्वागत किया गया उसके पूर्व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मंचस्थ कवियों में हीरामणि वैष्णव बालकों कोरबा छग हास्य कवि , अभय निर्भीक वीर रस अयोध्या से, पद्मिनी शर्मा श्रृंगार रस दिल्ली से,हेमंत पाण्डे हास्य कवि कानपुर यूपी से, शंभू शिखर हृदय कवि बिहार पटना से उपस्थित रहे। हीरामणि वैष्णव ने संचालन का कार्य की शुरूआत करते ही आयोजक ,नेता मंत्री ,पत्रकार,पुलिस किसी को भी नहीं छोड़ा बल्कि सभी को निरमा पाउडर की तरह शब्दों के बाड़ से धो डाला।
एक मंत्री के छोटे भाई कवि सम्मेलन में उपस्थित हुए की उनकी नजर पड़ते ही शब्दों के बाण से न्योछावर कर दिए। नेता जी कुछ देर बाद कवि सम्मेलन से उठकर चले गए। कवियों का बाढ़ बल्कि हास्य प्रद एवं बहुत तीखा, मीठा था।लोग हंसने के लिए मजबूर हो गए। कार्यक्रम में नरेंद्र देवांगन भाजपा नेता कोरबा,संजय महाराज,थानेदार धर्म नारायण तिवारी, डॉ गोपाल बन गोस्वामी एवं
आयोजन समिति में लक्ष्मी गर्ग, मुकेश गोयल, सुनील अग्रवाल,अनिल अग्रवाल,विनय सिंह का अथक सहयोग रहा। काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।





