छत्तीसगढ़ पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबर में शिक्षक दिवस मनाया गया

कोरबा, (संपत्ति यादव द्वारा ) छत्तीसगढ़ पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबर
में आज शिक्षक दिवस को बड़े ही हर्षोउल्लास एवम उमंग के साथ मनाया गया जिसमें कक्षा के जी वन से 12वीं तक के बच्चों ने शिक्षक के रोल अदा कर नाटक गीत संगीत एवं नित्य के माध्यम से शिक्षक दिवस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया विद्यालय की संचालिका मनोरा लकड़ा प्राचार्य एस आर अमित उप प्राचार्य सुनील कैवर्त्या हेड मास्टर परमजीत भामरा वरिष्ठ व्याख्याता गण सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कोऑर्डिनेटर नवीन लकड़ा की उपस्थिति में शिक्षक दिवस को गुरु पर्व के रूप में मनाया गया शिक्षकों को सम्मान स्वरूप श्रीफल साल वह कलम देकर सम्मानित किया गया सभी शिक्षकों ने अपना अपना विचार व्यक्त कर बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की और भविष्य में नशा से दूर रहकर के मां-बाप व गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए संस्कारी बालक बालिका बनकर अपना परिवार का विद्यालय का नाम रोशन करने की सीख दिया गया
सभी टीचर्स स्टॉफ बच्चो का रोल अदा कर बच्चो की मन को
भाऊक कर दिया
कोर्डिनेटर नवीन लकड़ा द्वारा टीचर स्टाफ को वाटर फिल्टर भेट किया गया जिसके लिऐ प्रबंधक के प्रति सभी टीचर्स ने आभार जताया
लास्ट में सभी बच्चों के साथ बैठकर टीचर्स स्टॉफ ने स्वल्पाहार ग्रहण किया गया।
क्लास 12th के बच्चो ने सफलता पूर्वक संचालन किया ।
जयंत पटेल विनय,रुद्र स्मिता जिज्ञासा कशिश कविता प्रभु यादव ने अपने गीत के माध्यम से समा बांध दिया जो सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में
शाला नायक द्वारा आभार जताया गया।





