Uncategorized

अतिथि व्याख्याताओं ने एकमुश्त सैलरी देने हेतु दिया उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन

 

रायपुर- ( सत्यम जायसवाल ) छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं ने माननीय उच्च शिक्षा मंत्री जी एवं उनके निज सचिव डॉ तिवारी सर जी को अपनी मांगों में कालखण्ड आधारित व्यवस्था को समाप्त कर एकमुश्त मासिक सैलरी 57,700 रुपये वेतन देने की माँग की गई है, ज्ञात हो कि अतिथि व्याख्याताओं की वर्तमान सैलरी कालखण्ड आधारित होती है, जिसमें अधिकतर अतिथि व्याख्याताओं की 4 कालखण्ड नहीं बन पाती और प्रमुख त्यौहार दीवाली, होली, दशहरा एवं छुट्टियों में उनकी सैलरी कट जाती है, जिससे उन्हें 50 हजार से भी बहुत कम सैलरी मिल पाती है, इन छुट्टियों का इन्हें सीधा-सीधा नुकसान होता है। असिस्टेंट प्रोफेसर्स की बेसिक सैलरी भी 57700 ₹ ही होती है, तो कम से कम अतिथि व्याख्याताओं का वेतन 57,700 रुपये एकमुश्त हो, जिससे कालखण्ड आधारित व्यवस्था समाप्त हो और अगले शिक्षा सत्र 2026-27 से अतिथि व्याख्याताओं को एकमुश्त मासिक सैलरी के रूप में 57,700 रुपये वेतन एकमुश्त देने हेतु ज्ञापन दिया गया है।

मिलने वालों में प्रमुख रूप से महाविद्यालयीन अतिथि व्याख्याता संघ के अध्यक्ष डॉ लव कुमार वर्मा, सचिव डॉ कमलेश देशमुख, सभी संभाग पदाधिकारीगण, संभाग सचिव, जिला अध्यक्ष एवं बहुत अधिक संख्या में अतिथि व्याख्याता साथीगण उपस्थित थे।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button