संस्कार भारती इकाई की बैठक 10 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन

कटघोरा (सत्यम जयसवाल )संस्कार भारती इकाई कटघोरा की बैठक कांति निवास स्थान नवधा चौक के पास सायं 7 बजे तहसील भाटा में संपन्न हुआ ।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि
शिवशंकर जायसवाल संस्कार भारती जिला प्रवक्ता कार्यक्रम संयोजक रहेंगे। 1 जून से 10 जून तक प्रातः 8:00 बजे से 10:00 तक सबेरे आत्मानंद स्कूल में चित्रकला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा ।
जिसमें 6 से 10 वर्ष के 20 स्टूडेंट एवं 11से 16 वर्ष के 20 स्टूडेंट
को 100 रुपये निर्धारित शुल्क के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा ।
चित्रकला प्रशिक्षक के रूप में संदीप कुमार सारथी राष्ट्रीय स्तर के चित्रकार प्रशिक्षण देंगे।
संदीप सारथी का कहना है कि मात्र 20 घंटे का प्रशिक्षण में यदि बच्चे तन ,मन लगाकर सीखेंगे तो राष्ट्रीय स्तर के कलाकार बन सकते।
हमको तो फार्मूला /सूत्र बताना है , गणित तो बच्चों को हल करना है।
राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उनको कई बार चित्रकला के क्षेत्र में पुरस्कृत किया जा चुका है।
सभी प्रशिक्षार्थियों को कलर सामग्री ,पेपर साथ में लाना अनिवार्य है।
बैठक में पी.एन. योगी , शिव दुबे ,विनय सिंह, लक्ष्मी गर्ग, अभिषेक सोनी, राज यादव , कन्हैया यादव,संदीप सारथी, भारत भूषण साहू, हेमलता सिदार, देवेंद्र डिक्सेना,भवानी गोपाल एवं आशीष शर्मा उपस्थित रहे।





