Uncategorized

शिव कुमार दुबे को ‘पीएच.डी.’ की उपाधि संत गाहिरा गुरु विश्वविद्यालय से प्रदान किए

कटघोरा,( सत्यम जायसवाल ) संस्कार भारती के जिला महामंत्री तथा शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय, हरदीबाज़ार (जिला कोरबा) में हिंदी साहित्य के सहायक प्राध्यापक शिव कुमार दुबे को संत गाहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा (अम्बिकापुर) द्वारा आधिकारिक रूप से ‘डॉक्टर ऑफ़ फिलॉसफी’ (Ph.D.) की उपाधि से विभूषित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक जगत में अत्यंत हर्ष की लहर व्याप्त है।
डॉ. शिव कुमार दुबे ने अपना शोध कार्य “गुलज़ार के गीतों में काव्यत्व” विषय पर पूर्ण किया है। यह शोध कार्य शासकीय राजमोहिनी देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर के हिंदी विभाग की प्रोफेसर डॉ. विश्वासी एक्का के कुशल एवं विद्वतापूर्ण मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय द्वारा दो बाह्य परीक्षार्थियों की अनुकूल रिपोर्ट तथा खुले मौखिकी (Open Viva-Voce) परीक्षण के उपरांत कुलसचिव द्वारा अधिसूचना जारी कर उन्हें इस उपाधि हेतु पात्र घोषित किया गया।
संस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था ‘संस्कार भारती’ के जिला महामंत्री के रूप में डॉ. शिव कुमार दुबे का योगदान सदैव उल्लेखनीय रहा है। अपने अध्यापन एवं सांगठनिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रसिद्ध गीतकार व कवि गुलज़ार के गीतों के काव्य-सौंदर्य पर किया गया उनका यह गहन शोध कार्य हिंदी साहित्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगा।
उनकी इस गरिमामयी उपलब्धि एवं ‘डॉक्टर’ की उपाधि से विभूषित होने पर संस्कार भारती के परिवार के सदस्यों ने प्रांतीय महामंत्री हेमंत माहुलीकर, प्रांतीय कोष प्रमुख जे. एस. मानसर, जिला अध्यक्ष कामेश्वर धर दीवान, जिला कार्यकारी अध्यक्ष साहित्यकारों, प्राध्यापकों एवं शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त किए।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button