Uncategorized

*ग्राम सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 18 मार्च से* 

कटघोरा (,शिवशंकर जायसवाल एवं सत्यम जयसवाल की रिपोर्ट )18 मार्च से पूरे छत्तीसगढ़ के सभी ग्राम सचिव की हड़ताल प्रारंभ है , सचिवों का एक ही एक ही मांग है शासकीय करण किया जाए । मांग विगत 30 /32 सालों से चल रही है फिर भी शासन के कर में जू तक नहीं रेंगती है।

ग्राम सचिव की हड़ताल से ग्रामीण को समस्या दिनों दिन बढ़ रही है ।जनपद पंचायत कटघोरा के सामने 18 मार्च से पंडाल लगाकर विकासखंड के सभी ग्राम सचिव काम बंद कलम बंद अनिश्चित कालीन हड़ताल में बैठे हुए हैं।

केवल एक ही मांग शासकीय कारण की जावे ।छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के पूर्व मोदी की गारंटी प्रदेश के कर्मचारियों के लिए घोषणा किए थे , जिसमें प्रदेश के ग्राम सचिव का शासकीय कारण किया जाना था , परंतु वादी पूरा नहीं होने पर ग्राम सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ग्राम सचिव जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह ने जानकारी बताया कि हम लोगों का एक सूत्री मांग है शासकीय करण किया जावे ।यह मांगे 30 /32 सालों से चल रही है ।हमारी मांग पूरा नहीं न कर रही है न सुन रही है 2024 में भाजपा की चुनाव हुआ था ,इस समय घोषणा पत्र जारी किए थे, जिसमें शासकीय करण किया जाना था परंतु अभी तक 1 साल पूरा होने के बाद नहीं किया गया, 17 तारीख को विधानसभा घेराव, 18 मार्च से छत्तीसगढ़ के सभी स्थानों में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं । हमारी मांगे जब तक पूरा नहीं होगी तब तक 1 अप्रैल को मंत्रालय को घेराव करेंगे ग्राम सचिव रजनी सूर्यवंशी ने कहा कि हड़ताल 18 तारीख से चल रही है हमारी एक ही मांग है शासकीय करण किया जाए मोदी की गारंटी में सचिवों का शासकीय करण किया जाना है हम अपनी मांग को लेकर रहेंगे।

अधिश्चितकालीन हड़ताल में जयपाल सिंह, रवि शंकर जायसवाल, रजनी सूर्यवंशी , शिव जनार्दन ,हरि सिंह, चंदन सिंह, जवाहर सिंह, हेतन सिंह ,श्री राम , आनंद सिंह , धर्म राज, रहीम,सजन सिंह , पवन गुप्ता ,ज्ञान सिंह ,दर्शन सिंह ,सविता कंवर ,अनीता कमर, स्वाति सिंह, थान सिंह मघन सिंह ,भारत यादव विजय कुमार, महेंद्र कुमार ,राजेंद्र कुमार ,पुष्प लता पटेल, सरस्वती महंत, ख्याति सिंह ,सविता कंवर एवं संदीप केवट उपस्थित रहे

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button