नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न
सिंघी महिला सभा के पदाधिकारी तान्या नागवानी, नेहा अलवानी, खुशी जगवानी, पिंकी वाटवानी को सम्मानित करते हुए फोटो।

कटघोरा ( शिवशंकर जयसवाल )छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के तत्वाधान में राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक भव्य गरिमामयी सिंधी लोक संगीत एवं सिंधी नारी शक्ति सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम पूज्य सदानी दरबार की पांचवी पातशाही माता हांसी देवी जी के 200वें जन्मोत्सव के उपलक्ष में आयोजित किया गया जिसमें सदानी दरबार द्वारा दो माह तक सेवा कार्य के रूप में मनाया जा रहा है ।
राष्ट्रगीत की गूंज से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा भगवान झूलेलाल जी के एवं माता हांसी देवी जी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया ।इसके बाद छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय गीत अरपा पैरौ की धार की गूंज से पूरा माहौल गौरव में हो उठा सदानी दरबार के संत संत डॉं युधिष्ठिर लाल जी एवं चकरभाटा अमरधाम आश्रम के संत साईं लाल दास जी जी के पावन सानिध्य में संपन्न हुए इस समारोह में डिप्टी कलेक्टर , डॉक्टर, पत्रकार और एवं समाजसेवी जैसे विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट परिचय लहराने वाली समाज की 200 प्रतिष्ठित महिलाओं का सम्मान किया गया इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जेठानी ने प्रदेश सरकार के जनहितैषी कार्यों और वादों को पूरा करने का प्रतिबद्धता की सराहना की
यह सम्मान पाने वाले प्रमुख महिलाएं विभिन्न शहरों से बिलासपुर चकरभाटा मुंगेली, धमतरी, कोरबा, कटघोरा, रायगढ़ राजनंदगांव, भिलाई, दुर्ग छत्तीसगढ़ के कौन-कौन से पधारी थी इस दौरान उल्हासनगर के आए सुप्रसिद्ध गायक अनिल भगत ने अपने मधुर भजनों से पूरे सदन को मंत्र मुक्त कर दिया वहीं सदानी दरबार महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नित्य एवं सांस्कृतिक परिस्थितियों प्रस्तुतियों को दर्शकों को खूब तालिया बटोरी।





