Uncategorized

विकास खंड स्तरीय सड़क सुरक्षा सप्ताह प्रतियोगिता संपन्न

कटघोरा (सत्यम जायसवाल ) 25 जुलाई 2026 को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कटघोरा में ब्लॉक स्तरीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत चित्रकला, निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में ब्लॉक के 38 विद्यालयों में से 20 विद्यालयों ने पंजीयन कराया तथा लगभग 65 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विभिन्न विद्यालयों से पधारे सम्माननीय प्राचार्यों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के सफल संचालन में विकास खंड शिक्षा अधिकारी अभिमन्यु टेकाम एवं बी.आर.सी. पी साहू का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों एवं वरिष्ठ शिक्षकों को निर्णायक नियुक्त किया गया, जिनमें कुमुद हरिया, सौरभ जटरिया, विजय भूषण तिर्की, महेंद्र सिंह कवर प्राचार्य सेजस कटघोरा, परमानंद दुबे (प्राचार्य, सेजस तेलवाड़ी ), श्रीमती माया रानी दत्ता (शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कटघोरा) तथा श्रीमती ताज कौर (शासकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कटघोरा) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए विषयानुसार अलग-अलग निर्णायकों द्वारा निष्पक्ष मूल्यांकन किया गया।

समापन समारोह में प्रत्येक प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया एवं सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

 

कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय परिवार, निर्णायकगण, शिक्षकों एवं सभी प्रतिभागियों के सहयोग से संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button