Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित

कटघोरा (सत्यम जायसवाल)। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल कटघोरा के तत्वावधान में मंगलवार 10 जून 2026 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राम मंदिर चकचकवा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र सेवा के ऐतिहासिक कार्यकाल की निरंतरता के लिए प्रार्थना की गई।

oplus_131074

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई वृद्धि पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व को देश के लिए प्रेरणादायी बताते हुए आगामी वर्षों में भी राष्ट्रहित में उनके मार्गदर्शन की कामना की।

oplus_131074

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, मंडल महामंत्री समजीत, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन, ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री रूपेश दीक्षित, दुलीचंद जगतश्रीवास, रामचरण देवांगन, सचिन जायसवाल, सत्यम जायसवाल, डॉ. संपूर्ण सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

oplus_131074

कार्यक्रम का समापन प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन तथा देश की निरंतर प्रगति की मंगलकामना के साथ किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के संकल्प को भी दोहराया।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button