कटघोरा का राजा गणेश चतुर्थी और तीजा पर्व पर आस्था का रंग गणपति के जयकारों के साथ तीज पर्व में उत्साह

कोरबा( शिवशंकर जयसवाल) जिला कटघोरा में गणेश चतुर्थी और तीज पर्व को लेकर कटघोरा क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। जगह-जगह भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं,
हॉस्पिटल चौक कटघोरा के नजदीक 8 वर्षों से गणेश प्रतिमा स्थापित किया जा रहा है परंतु भव्य रूप से आयोजन विगत चार वर्षों से किया जा रहा है ।इस वर्ष गणेश पंडाल उज्जैन के महाकाल मंदिर के अनुरूप बनाया जा रहा है जो 101 फिट ऊंचाई एवं गणेश प्रतिमा 21 फिट, नंदी भी 21फिट की प्रतिमा लगाया हुआ है। पंडाल के भीतर अनेक झांकी भी बनाया जा रहा है जो कि नगर वासियों के लिए आकर्षक का केंद्र है।
तो वहीं तीज पर्व को लेकर महिलाएं भी तैयारियों में जुटी हुई हैं। पूजा-पंडालों में गूंजते गणपति बप्पा के जयकारे और बाजारों में बढ़ी चहल-पहल पर्व की रौनक को और बढ़ा रही है। देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट।
VO: कटघोरा में गणेश उत्सव की शुरुआत के साथ ही शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है। आकर्षक तरीके से सजाए गए पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। गणपति की प्रतिमा स्थापना के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती का दौर जारी है।,
बाइट,1 संजय अग्रवाल
बाइट,2 सीमा
बाइट,3 आँचल





