Uncategorized

जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन संपन्न 

 

कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल ) में नगर पालिका कार्यालय एवं कटघोरा में 22 मई दिन गुरुवार को जन समस्या शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग सभी विभाग के अधिकारी / कर्मचारी मौजूद रहे ।शिविर में नगर पालिका ,पुलिस थाना, शिक्षा विभाग, आंगनवाड़ी, बिजली विभाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में कुल140 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में आये लोगो का कहना है कि गंदे पानी एवं बिजली की समस्या बहुत अधिक है। सबसे अधिक आवेदन भी प्राप्त हुए है। बिजली विभाग के अधिकारी का कहना है जैसे जैसे गर्मी बढ़ती जाती है वैसे वैसे बिजली की मांग भी बढ़ती जाती है। अचानक बिजली का लोड अधिक होने से फाल्ट होना स्वाभाविक है। इसी प्रकार पेयजल की है गर्मी आते ही बिजली की समस्या से पेयजल की समस्या उत्पन्न होती है। पानी गंदा आने से आम जनता थोड़ी नाराज तो है। नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल का कहना है कि जन समस्या शिविर का आयोजन करने से लोगों की समस्या का समाधान होती है।पेयजल के लिए सतत् प्रयास किया जा रहा है कि लोगो को समय पर स्वच्छ जल मिले। जन समस्या शिविर में नगर पालिका उपाध्यक्ष लाल बाबू, नगर पालिका अधिकारी मुद्रिका प्रसाद तिवारी एवं नगर पालिका के पार्षद गण राजेश्वरी जात्रा ,हरीश यादव यादव, किशोर दिवाकर , राजू दास दीवान, मधु लता जायसवाल, संजय अग्रवाल,सुनीता जायसवाल,निसार ,रमेश पटेल,अजय गर्ग, भाजपा , कांग्रेस नेता के अलावा काफी संख्या में आम जनता उपस्थित रहे।काफी देर तक हल्ला भी किए।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button