आत्मानंद पब्लिक स्कूल में सेव संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन

कटघोरा (सत्यम जायसवाल भाजपा मंडल,मीडिया प्रभारी ) 6 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत
आत्मानंद पब्लिक स्कूल कटघोरा में
नुक्कड़ नाटक मंचन का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम चंद पटेल विधायक कटघोरा
एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पीयूष गर्ग भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी सदस्य, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष,
समरजीत सिंह भाजपा महामंत्री, अमित जायसवाल (नगर पालिका प्रतिनिधि ) सत्यम जायसवाल भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी,
रघुराज सिंह,अतुल जायसवाल, प्रिंसिपल एम एस कवर, पी साहू समन्वयक भी मंच में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में सरस्वती माता के प्रतिमां फूल माला अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया ।तत्पश्चात मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत फूल माला से किया गया। मुख्य अतिथि महोदय विधायक पटेल जी ने कहा कि मोदी जो के जन्म दिन 17 सितंबर से 17अक्टूबर तक सेवा संकल्प के रूप मनाया जा रहा है। मोदी जी के 25वर्ष पूरे होने पर ॐ नमो सेवा गाथा के रूप में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक एवं भाषण के माध्यम से प्रस्तुत हुआ है।
सेवा संकल्प अभियान समाज के जरूरतमंद एवं वंचित लोगों की सहायता के लिए चलाया जाने वाला जनसेवा अभियान है।
इसके अंतर्गत स्वच्छता, स्वास्थ्य, दिव्यांग सहायता, जनजागरूकता और सामाजिक सेवा जैसे कार्य किए जाते हैं। इसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता पहुँचाना, जनभागीदारी बढ़ाना और सेवा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना है। मोदी जी जो भी संकल्प लेते है उसे वो पूरा करते है आज हम भी संकल्प लेंगे तभी कल उस संकल्प को पूरा करेंगे
पी साहू समन्वयक ने कहा कि मोदी सरकार को सोच 2047 की ओर जा रहे है , हमारी सोच भी दिनों दिन विकास कर रही है। जब से मोदी सरकार कुर्सी में बैठे है तभी से आज तक अवकाश नहीं लिए है।
प्रिंसिपल कवर सर जी ने कहा कि मोदी जी के 25वर्षों की सेवा गाथा है उनको नुक्कड़ नाटक या भाषण के द्वारा बच्चों ने प्रस्तुत किए। 1947 के पूर्व भारत देश की सोच और अभी 2047 की ओर बढ़ रहे है भरता देश की सोच में बहुत अंतर है। हम सभी 2047 की ओर बढ़ रहे है।

आज के नुक्कड़ नाटक सेवा संकल्प के तहत प्रस्तुत किया जा रहा है । जो कि शिक्षा प्रद है।
कार्यक्रम का संचालन रमाकांत साहू एवं आभार व्यक्त प्रिंसिपल एम एस कवर ने किया





