Uncategorized

कटघोरा से कोरबा तक गूंजा विकसित भारत का संकल्प, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प यात्रा में लिया हिस्सा

कटघोरा(सत्यम जायसवाल) “जनसेवा से राष्ट्रसेवा” और “विकसित भारत का संकल्प” के संदेश के साथ कटघोरा से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं का दल बुधवार, 7 अक्टूबर को कोरबा पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने सुबह अटल चौक के पास एकत्र होकर सेवा संकल्प एवं रैली में सहभागिता की और कार्यक्रम के प्रारंभ से लेकर समापन तक सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

oplus_131074

कटघोरा मंडल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बस के माध्यम से कोरबा पहुंचे। इनमें मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, संजीत सिंह, संदीप जायसवाल, सत्यम जायसवाल, सुंदर जायसवाल, स्नेहा, उतरा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी कार्यकर्ता कोरबा के घंटाघर क्षेत्र के पास आयोजित कार्यक्रम एवं यात्रा में शामिल हुए।

oplus_131074

कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया गया। कार्यकर्ताओं ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभाने की प्रतिज्ञा ली। संकल्प में ऊर्जा, प्रतिभा, ज्ञान, नवाचार, प्रौद्योगिकी और रचनात्मकता के माध्यम से देश के विकास में योगदान देने की बात कही गई।

संकल्प में सत्यनिष्ठा, जिम्मेदारी और सेवाभाव के साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। साथ ही युवा शक्ति को देश के परिवर्तन का प्रमुख प्रेरक बताते हुए खेल, विज्ञान, उद्यमिता, नवाचार और सतत विकास के क्षेत्रों में योगदान देने का संदेश दिया गया।

कटघोरा से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने “सबका प्रयास और जनभागीदारी” की भावना के साथ सेवा संकल्प यात्रा में सहभागिता की। सुबह से अटल चौक पर एकत्र होने के बाद सभी कार्यकर्ता निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोरबा के लिए रवाना हुए और घंटाघर क्षेत्र में आयोजित रैली में शामिल हुए।

oplus_4128

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनसेवा से राष्ट्रसेवा की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा का संदेश पहुंचाना ही इस अभियान का उद्देश्य है। कार्यक्रम के दौरान “संकल्प से सिद्धि” और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

 

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button