जशपुर

डीएफओ पर आदिवासी महिला रेंजर ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, मुख्यमंत्री से की न्याय की मांग

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है. एक आदिवासी महिला रेंजर ने वन विभाग के अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों को शिकायत भेजी है. महिला रेंजर ने जशपुर के डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय पर शारीरिक शोषण और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है.

महिला रेंजर ने आरोप लगाया कि 2022 से डीएफओ उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालते रहे. विरोध करने पर उन्होंने धमकियां देकर और ब्लैकमेल कर संबंध बनाया. महिला पिछले दो साल से इस मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना को सह रही थी, लेकिन अब इससे तंग आकर उसने मामले को उठाया है.

 पीड़िता ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगीया में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. इसके साथ ही पीड़िता ने मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों, केंद्रीय मंत्री और डीआईजी को भी शिकायत पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है.

पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह कुनकुरी में पदस्थ थी, तब जितेन्द्र उपाध्याय ने वन विश्राम गृह कुनकुरी में कहा कि ‘तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो और गलत काम करने के लिए प्रपोज किया. आरोप है कि जब पीड़िता ने मना किया तो उसे परेशान किया जाने लगा.

व्यक्तिगत बदले की भावना से अनर्गल शिकायत भी की गई. उस समय तत्कालीन विधायक को भी इस मामले की शिकायत की गई थी. इसके बाद भी डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने परेशान करने के उद्देश्य से अपने नाम पर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से फर्जी शिकायत करवाई थी.

इस संबंध में लल्लूराम डॉट कॉम की टीम ने डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय का भी पक्ष जानने के लिए कई बार कॉल किया. लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button