रायपुर

राजधानी में युवती से गैंगरेप: शराब के नशे में तीन आरोपियों की दरिंदगी, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

रायपुर। राजधानी में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. तीन दरिंदों ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया. पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की. घटना की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई और 24 घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की पहचान आरोपी प्रेमलाल साहू से पूर्व में एक मित्र के माध्यम से हुई थी. 25 नवंबर को प्रेमलाल ने पीड़िता को फोन कर अपने घर बुलाया. पीड़िता स्कूटी से आरोपी के बताए पते पर पहुंची, लेकिन वहां उसने अपना वाहन छोड़ दिया और तीनों आरोपियों के साथ उनके ऑटो में बैठकर एक अन्य स्थान पर गई.

जहां सभी ने मिलकर शराब का सेवन किया. इसके बाद तीनों आरोपियों प्रेमलाल साहू, राजू साहू और धनेश्वर उर्फ राधे निषाद ने मिलकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद पीड़िता ने आज 26 नवंबर को मुजगहन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

 पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी प्रेमलाल साहू (29 वर्ष), राजू उर्फ राजीव साहू (21वर्ष) और धनेश्वर निषाद (33वर्ष) सभी कांदुल गांव के निवासी हैं.

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button