दुर्ग

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने वीसी के माध्यम से ली बैठक

दुर्ग | जिला कार्यालय दुर्ग के एनआईसी में चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय के स्वशासी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा व शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ऑनलाईन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए।

स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने दुर्ग संभाग आयुक्त  सत्यनारायण राठौर एवं कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी को सीसीएम महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने नियमित मॉनिटरिंग करने के सुझाव दिए।

स्वास्थ्य मंत्री  जायसवाल ने प्रबंधन समिति को स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर संचालन के लिए वित्तीय अधिकार प्रदान किए। उन्होंने चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में बुनियादी आवश्यकताएं जैसे पेयजल, शौचालय एवं समुचित प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री  जायसवाल ने समिति को चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन की स्थापना करने कहा, जिससे मरीजों को बेहतर एवं समय पर उपचार मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री  जायसवाल ने संभाग आयुक्त  सत्यनारायण राठौर के सुझाव को मान्य करते हुए नर्सिंग कॉलेज के लिए एक समिति गठित करने के निर्देश दिए।

मंत्री  जायसवाल ने अस्पताल में बुनियादी व्यवस्था बनाए रखने, मरम्मत संबंधी कार्य तथा आवश्यक उपकरण खरीदने के लिए समिति को निर्देशित किया। इस दौरान दुर्ग एनआईसी में सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी एवं विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button