Uncategorized

सड़क दुर्घटना में दो घायल, कॉलेज छात्रा की परीक्षा पर संकट श्री गोपाल मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया

 

कटघोरा।(सत्यम जायसवाल) 2 अप्रैल दिन बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे मुकुटधर पांडेय कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही एक छात्रा सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, साविता मरकाम, जो अमहवा गांव की निवासी है, परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने मामा के लड़के को फोन कर बुलाया और उसके साथ बाइक से घर लौट रही थी। लेकिन कटघोरा-कसनिया मोड़ के पास एक कार चालक ने लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों के सिर पर चोटें आई हैं, जिसमें युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि लड़की को सिर में चोट लगी है।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को कटघोरा के श्री गोपाल मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जबकि साविता को सिर में चोट आई है, लेकिन उसकी स्थिति स्थिर है। हादसे के कारण सड़क पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया।

 

गौरतलब है कि साविता मरकाम की अगली परीक्षा 7 अप्रैल 2025 को निर्धारित है। इस दुर्घटना के चलते उसकी परीक्षाएं प्रभावित हो सकती हैं। हादसे को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कार चालक की पहचान करने में जुटी है। इस घटना ने फिर से सड़क सुरक्षा और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button