Uncategorized

व्यापमं परीक्षा में उत्तीर्ण होकर जयप्रकाश का प्रयोगशाला तकनीशियन पद पर चयन

 

रायपुर ,छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पत्र क्रमांक एफ 3-92/2021 38-1 नया रायपुर दिनांक 04.08.2023 के तहत सीधी भर्ती के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इसके तहत छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं), नया रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस परीक्षा में बिलासपुर जिले के ग्राम गतौरा निवासी जयप्रकाश आनंद ने कड़ी मेहनत और लगन से भाग लिया और पूरे छत्तीसगढ़ में 12वीं रैंक हासिल कर प्रयोगशाला तकनीशियन पद के लिए चयनित हुए।

 

जयप्रकाश आनंद के इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उनके पिता रामाधार आनंद और माता सुकृता आनंद सहित पूरे परिवार, मित्रों और गांव के लोगों में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। जयप्रकाश की इस सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, समर्पण और परिवार के सहयोग को जाता है।

 

उनके चयन पर परिजनों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और जयप्रकाश ने भी आगे और ऊंचाइयों को छूने की प्रतिबद्धता जताई है। यह सफलता उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं और मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button