सक्ती

आक्रोश : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव में ओबीसी वर्ग को आरक्षण में कटौती आंदोलन की दी चेतावनी

सैकड़ो की संख्या में सर्व ओबीसी समाज के लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट, राज्यपाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी छत्तीसगढ़ एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम सौंपे ज्ञापन

सक्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बीते दिनों सक्ती जिले के 4 जनपद पंचायत क्षेत्रों के 322 ग्राम पंचायतों का आरक्षण प्रक्रिया सम्पन्न हुआ। जिसमें सक्ती जिले अंतर्गत आने वाले 4 ब्लाक सक्ती, जैजैपुर, मालखरौदा और डभरा में महज 19 ग्राम पंचायत ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। जिसके चलते विभिन्न जातियों में आने वाले पिछड़ा वर्ग समझ अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे है। सर्व ओबीसी समाज के नेताओं ने आरक्षण की इस प्रक्रिया में पिछड़ा वर्ग समाज का उपेक्षा करने के विरोध में आज ओबीसी महासभा, प्रांतीय गबेल समाज छत्तीसगढ़ और चन्द्रनाहू विकास महासमिति द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए आज कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचे और कलेक्टर को राष्ट्रपति, मुख्य निर्वाचन आयोग, जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम से ज्ञापन सौंपा। वही सर्व ओबीसी समाज ने इस फैसले को नकारते हुए जल्द ही नया लिस्ट जारी करने की मांग किया है।अगर ऐसा नहीं किए जाने पर आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button