रायगढ़सामाजिक

अखिल भारतीय अघरिया समाज की केंद्रीय अध्यक्ष बनी उषा पटेल

उषा की जीत सामाजिक भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश…


रायगढ़ । अखिल भारतीय अघरिया  समाज केंद्रीय समिति निर्वाचन 2025 में छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा के कुल 47 मतदान केंद्रों में कल मतदान उपरांत आज अलग_अलग स्थानों में मतगणना के परिणाम पत्रकों का टेबुलेशन किया गया पश्चात निर्वाचन अधिकारियों ने उषा पटेल को केंद्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया जाकर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष एवं नव निर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल ने समाज के लोगों के प्रति कृतज्ञता प्रगट करते हुए कहा कि आप सभी सामाजिक लोगों के विश्वास पर खरा उतरते हुए पारदर्शिता के साथ समाज विकास के कार्यों को अंजाम दिया जाएगा।
आज इस अवसर पर अखिल भारतीय अघरिया समाज के पूर्व महासचिव एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने नव निर्वाचित अध्यक्ष उषा पटेल  को बधाई देते हुए कहा कि आपकी जीत सामाजिक भ्रष्टाचार खिलाफ  खिलाफ़ व्यापक जनादेश है इसलिए पारदर्शिता के साथ समाज जनों के आकांक्षाओं पर खरा उतरना आपके लिए चुनौती है।
इन पलों में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्विरोध निर्वाचित केंद्रीय कोषाध्यक्ष द्वारिका पटेल, कोषाध्यक्ष दिनेश चौधरी महिला उपाध्यक्ष प्रेमशिला नायक महिला संयोजक तारेश्वरी नायक, युवा संयोजक विक्की पटेल को भी निर्वाचन प्रमाण  पत्र प्रदान करते हुए बधाई दी गई। अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति निर्वाचन २०२५ को शांति पूर्ण संपन्न करने के लिए निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी पटेल, हुकुम नारायण पटेल, रेवा शंकर पटेल, नरेश्वर पटेल,  हेमसागर पटेल के प्रति केंद्रीय समिति द्वारा साधुवाद प्रगट किया गया।

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button