Uncategorized

“दुर्ग शहर के तीन युवाओं का दीक्षा के मार्ग की ओर एक प्रेरणादायक कदम :” – वोरा

दुर्ग शहर के लिए यह एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय क्षण है कि उसकी दो बेटियाँ और एक बेटा इस संसार की मोह-माया और करोड़ों की संपत्ति को त्यागकर जैन भगवती दीक्षा ग्रहण करने जा रहे हैं। 9 जून 2024 को राजस्थान के बेंगू में वैराग्य जीवन की ओर अग्रसर होंगे। ममुक्षु श्री सौरभजी संचेती ने M.Com, ममुक्षु सुश्री प्रणिताजी बाफना ने BCA और ममुक्षु सुश्री शैलजी बाफना ने 12वीं की पढ़ाई पूरी की है।

आज, 26 मई को, दुर्ग में समता भवन, शिवपारा में इन तीनों के सम्मान में एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री अरुण वोरा भी सम्मिलित हुए। इस शोभा यात्रा में प्रदेश भर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों और नागरिकों ने भाग लिया और इन तीनों ममुक्षुओं के आध्यात्मिक सफर की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर श्री वोरा ने कहा -“हम सभी उनके आगामी दीक्षा समारोह के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं और कामना करते हैं कि उनका यह आध्यात्मिक मार्ग शांति, संतोष और आत्मिक उन्नति से परिपूर्ण हो। उन्होंने जो निर्णय लिया है, वह न केवल उनके लिए बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उनकी यह यात्रा सफल और सार्थक हो, ऐसी हमारी मंगलकामना है।”

Shiv Shankar Jaiswal

Kanti News: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Kanti News पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button